27 मार्च 2018 - 17:28
13 अरब डॉलर के बदले रिहाई मिलीः वलीद बिन तलाल

विश्व के सबसे धनी लोगों में गिने जाने वाले सऊदी राजकुमार वलीद बिन तलाल का कहना है कि उन्हें सऊदी सरकार से समझौते के बाद रिहाई मिली है .......

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार विश्व के सबसे धनी लोगों में गिने जाने वाले सऊदी राजकुमार वलीद बिन तलाल का कहना है कि उन्हें सऊदी सरकार से समझौते के बाद रिहाई मिली है और उनकी कंपनी किंगडम होल्डिंग अपने 13 अरब डॉलर सऊदी अरब को देगी।
किंगडम होल्डिंग्स के मालिक राजकुमार वलीद बिन तलाल का रिहाई के बाद एक इंटरव्यू में कहना था कि उन्होंने रिहाई के बदले सऊदी सरकार से एक समझौता किया है हालांकि उन्होंने समझौते के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा क्योंकि उनका कहना था कि यह समझौता गुप्त है जो उनके और सऊदी सरकार के बीच है और वह इस समझौते का सम्मान करेंगे।